विधायक व नगर अध्यक्ष ने किया अनुमंडल मैदान जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास।
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक कमलेश कुमार सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार व नगर उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद का अनुमंडल मैदान खेल के साथ साथ विभिन्न आयोजनों के लिए काफी उपयोगी है। इसे बचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद में विकास के कार्यों के लिए वह हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान के जीर्णोद्धार के साथ साथ विधायक कोटा की राशि से बड़ा स्टेज का निर्माण भी कराया जायेगा। जिससे किसी भी कार्यक्रम को कराने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने संवेदक से बेहतर कार्य करने की हिदायत दी। नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य हुसैनाबाद शहर को विकास के मामले में अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हुसैनाबाद शहर नए रूप में दिखने लगेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह,वार्ड पार्षद राजेन्द्र पाल, विनय पासवान, पप्पू सिंह, रत्न लाल, हाजी अब्बास अंसारी, खयालु खान,अभय कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, विमलेश सिंह, पप्पू सिंह,बबलू सिंह,महेंद्र सिंह,हंसराज सिंह,चिराग पासवान,राजेंद्र पाल,जीसान हसन,रहमान राइन समेत कई लोग मौजूद थे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
*हुसैनाबाद में शराब दुकानदारो का नही थम रहा है अवैध वसूली, प्रिंट रेट से अधिक में बेचा जा रहा है शराब व बियर*
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट**ग्राहक द्वारा विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है जहाँ जाना है...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
Average Rating