बिशुनपुरा प्रखंड के सभी दवा दुकान, मेडिकल एजेंसी,एवं चिकित्सालय रहा बंद, इलाज के अभाव में भटकते रहे मरीज
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
आपको बताते चलें कि गढ़वा केमिस्ट एवम ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा आहूत अर्ध दिवसीय मेडिकल एवं दवा दुकान बंदी के आह्वान के बाद बिशुनपुरा प्रखंड के सभी दवा दुकान, मेडिकल एजेंसी एवं चिकित्सालय बंद रहा। जयसवाल मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल चिकित्सकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है जब तक चिकित्सकों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई आगे भी जारी रहेगा। मौके पर उपस्थित बंगाली दवाखाना के चिकित्सक डॉ.मिहिर कुमार ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के इस तरह के रवैया से पूरे गढ़वा जिला के केमिस्ट एसोसिएशन के लोग काफी नाराज हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक दवा दुकाने बिशुनपुरा में बंद रहेंगा। इस मौके पर उषा मेडिकल एजेंसी से संतोष पाल, बेबी केयर क्लीनिक चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार, जयसवाल मेडिकल के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल, काजल मेडिकल एजेंसी से उद्देश्य कुमार, नीलम जांच घर के प्रोपराइटर धिरज कुमार, बिशुनपुरा प्रखंड के व्यवसाई संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता का ओम मेडिकल हॉल, डॉक्टर सीताराम यादव सहित चिकित्सक उपस्थित थे।
Next post
फिल्म नरक तक के हीरो एवं जादूगर विजय हिंद तथा तान्या श्री आंख पर पट्टी बांधकर चलाएंगे बाइक
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating