0 0
अवैध बालू माफियाओं और ग्रामीणों के द्वारा सीओ की टीम पर हुए जानलेवा हमले की जॉच करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 38 Second

मझिआंव से अमित कुमार की रिपोर्ट

अवैध बालू उठाव को लेकर मंझिआंव सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा दिनांक 17 जून 2023 दिन शनिवार के सुबह करीब 4 बजे बूढ़ीखांड में छापेमारी अभियान चलाने के दौरान खनन माफियाओं द्वारा उनके टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया था, जिसके आलोक में आज दिनांक 18 जून 2023 दिन रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा एवम स्थानीय मंझिआंव थाना प्रशासन की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से मंझिआंव के विभिन्न बालू घाट, घटना स्थल गांव बूढ़ीखाड़ एवं बरडीहा के सलगा में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें आरोपित सभी अभियुक्त अपने घरों से फ़रार पाए गयें।

अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज्य महेश्वरम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा _ छापेमारी किये जाने के दौरान सीओ प्रकरण एवम उनके निजी चालकों पर आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा हमला किए जाने पर पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा मुझे सूचना प्राप्त हुई थी कि बालू छापेमारी के दौरान बूढ़ीखांड ग्रामीणों के द्वारा अभद्र रूप से व्यवहार एवं दो निजी चालको के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई है जिसके आलोक में हम सभी जिला एवम स्थानीय प्रशासन की टीम छापेमारी करने आए हैं उन्होंने कहा कि लगातार यह छापेमारी होती रहेगी जब तक की सारे अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो जाते। वही पत्रकारों ने सवाल पूछा कि सीओ साहब कहते हैं कि मैं बगैर पुलिस की सूचना दिए छापेमारी करने जाऊंगा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह जांच का विषय है पुलिस प्रशासन का कोआर्डिनेशन होता है कि अंचलाधिकारी के द्वारा किस तरह का बयान दिया गया है जांच किए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अनुमंडल प्राधिकारी से यह भी पूछा गया कि अंचला धिकारी के साथ यह तीसरी घटना है बगैर पुलिस के सूचना दिए छापेमारी करने जाते हैं कारण क्या है तो वहीं उन्होंने कहा कि ठीक है छानबीन की जाएगी जो भी सच्चाई है बाहर निकलकर आएगा तभी कुछ कहा जा सकता है वही पूछा गया कि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बांकी नदी से उस समय कई ट्रैक्टर से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा था उन्हें छोड़कर भिस ले जा रहे ट्रैक्टर को पीछा किया। वही अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जो भी ग्रामीण शिकायत करना चाहते हैं इस विषय में शिकायत करें हम लोग छानबीन करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी अभियुक्त बचेगा नहीं कुछ लोगों पर 107 भी की जाएगी जो भी लोग बालू धंधा से जुड़े हुए हैं। मौके पर मझिआंव थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार जिला से पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय थाना से सशस्त्र बल उपस्थित थे।

छापेमारी अभियान के पश्चात वापसी के दौरान मंझिआंव प्रखंड के बकोइया में संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध रूप से संचालित किये जा रहे दो इंट भट्ठा को अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा श्री महेश्वरम के नेतृत्व में ध्वस्त किया गया।।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress