पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू: उंटारी रोड प्रखंड के प्रसिद्धदेव स्थल शिव सम्पतधाम में सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी अहले सुबह से ही श्रद्धालु शिव संपत धाम पंहुचकर पूजा अर्चना करने में जुट गए पूजा अर्चना का दौरा सारा दिन चलता रहा वही मंझिआव से चलकर 100 से अधिक शिव भक्तों ने माथे पर कलश लिए हुए गाजे बाजे के साथ हर -हर महादेव लगाते हुए उंटारी के शिव सम्पत धाम पहुँचकर मंदिर की परिक्रमा कर जल अर्पित की वही मंदिर परिसर में महंत केशव नारायण दास ने भगवान शिव के बारे में श्राद्धालू के बीच भजन कीर्तन किया गया उंटारी रोड के जिला पार्षद सह मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह सभी परिवार धाम पर पहुँचे उन्होंने भगवान शिव के प्रतिमा पर रुद्राभिषेक किया इस विशेष पूजा अर्चना व रुद्राभिषेक पुजारी रवि शंकर वैद्य के देख रेख में सम्पन्न हुआ इसके बाद अरविंद सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को अपने हाथों से मिष्ठान व जलपान कराया कहा कि भगवान शिव की आराधना से असीम शक्ति मिलती है शिव सम्पत धाम को धर्म स्थल के अलावा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमे सबका सहयोग जरूरी है मौके पर मंदिर निर्माण कमिटी के कोषाध्यक्ष आरसी यादव,मुखिया सघ अध्यक्ष अशोक सिंह ,अगस्त तिवारी ,योगी सिंह ,निशान्त सिंह ,बबलू सिंह ,लखन सिंह ,वेद प्रकाश शर्मा ,धंजू शर्मा शिव प्रसाद साव ,नागेंद्र प्रसाद सिंह ,उदय यादव उंटारी रोड थाना के एएसआई राजकुमार शर्मा, पुलिस बल के साथ सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।
