दुर्गा पूजा को लेकर बिशुनपुरा में निकाला गया फ्लैग मार्च!
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
फ्लैग मार्च में शामिल अंचलाधिकारी निधि रजवार, थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा
बिशुनपुरा (गढ़वा): शुक्रवार को शारदीय नवरात्र व दशहरा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न करने को लेकर प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बिशुनपुरा अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार व थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा शामिल हुए। फ्लैग मार्च थाना परिसर से ब्लॉक मोड़ होते हुए संध्या मोड़, लाल चौक, शंकर मोड़, चक- चक मोड़, गांधी चौक होते हुए पुण: ब्लॉक मोड़ पहुंचा।
मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने कहा कि दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को देखते हुए बिशुनपुरा में शांति व्यवस्था काम करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है।
वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए बिशुनपुरा प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। पुलिस शहर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी हुई है। उन्होंने तमाम लोगों से अपील किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी तरह की अफवाह में ना पड़े, किसी तरह की घटना की सूचना प्रशासन को करें। मौके पर अंचल अमीन जयप्रकाश गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत गिरी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating