नौडीहा बाजार प्रखंड से परवेज आलम की रिपोर्ट
पलामू। जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड परिसर में आज 26 नवंबर को मनाए जाने वाले भारतीय संविधान दिवस मनाया गया ,जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने किया और मौके पर संविधान के मुख्य प्रस्तवना को पढ़कर संविधान में बताएं गए रास्ते पर चलने की सभी ने शपथ ली, जैसा कि हम आप जानते हैं कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 ई0 को पूर्ण रूप बनकर तैयार हुई थी, और आज के दिन यानी 26 नवंबर को भारत देश के हरेक जगहों पर संविधान दिवस मनाया जाता है और इसी कड़ी में पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड परिसर में संविधान दिवस मनाया गया ।इस मौके पर बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम,
प्रखंड के बड़ा बाबू पंकज कुमार, पंचायत सचिव बिनोद कुमार,अजय सिंह,शशि रंजन कुमार , रविन्द्र पाण्डेय, राजस्व कर्मचारी जगत नारायण , सुरेंद्र कुमार, नाजीर रेसु कुमार खैरादोहर मुखिया पति राजेश्वर राम, पंचायत समिति पति सुदामा , करकटा पंचायत के मुखिया पति रामबली पासवान के साथ कई पंचायतों से ग्रामीणों लोग भी उपस्थित थे।