नवनीत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा। आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ की बैठक लोवादाग पंचायत के अधौरी ग्राम में जिला अध्यक्ष श्रीमती रीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में लोवादाग पंचायत कमेटी का गठन किया गया जो इस प्रकार है।
अध्यक्ष कलावती देवी, उपाध्यक्ष कुमकुम देवी, सचिव समुद्री देवी, सहसचिव सरिता देवी, कोषाध्यक्ष देवंती देवी,
कार्यकारी सदस्य: अनीता देवी, मीरा देवी, सुषमा देवी, हृदय देवी, चानो देवी, रीता देवी, राज मुनि देवी, कलावती देवी, निर्मला देवी, सुनीता कुवंर एवं पूनम देवी का नाम शामिल है।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य केंद्रीय सचिव श्रीमती चंपा देवी ने कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ा है। राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है हेमंत सोरेन की सरकार कानून को ताख पर रखकर जनता पर शासन करना चाह रही है। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि झूठ और फरेब की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की जनता ठगने का काम किया है। झामुमो के मेनिफेस्टो में जितनी भी घोषणाएं थी उनमें से एक भी घोषणा पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। राज्य की जनता ठगा सा महसूस कर रही हैं। राज्य की जनता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। पार्टी 2024 मिशन को मजबूती के साथ पूरा करेंगें।
केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप के कारण ईडी ने कई बार सम्न्न उन्हें भेजा है समन्न का जवाब देने के बजाय बार-बार यह राग अलापना की ईडी का दुरुपयोग केंद्र सरकार कर रही है यह गलत है। मुख्यमंत्री से ईडी को जमीन घोटाले से संबंधित जानकारी चाहिए जो मुख्यमंत्री देना नहीं चाहते हैं इसी से स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में शामिल है।

Read Time:2 Minute, 51 Second