0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
कांडी। प्रखंड के पंचायत खुटहेरिया, ग्राम बेलोपाती में एक नाली बीते 2 साल से टूटी पड़ी है। मगर, ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी नाली की मरम्मत नहीं हो रही है। वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी ने कई बार मुखिया अनिता देवी, उप मुखिया आतिश सिंह, पंचायत सचिव संतोष सिंह से टुटी नाली की मरम्मत कराने की शिकायत तक कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, को नाली की तरह ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि टूटी नाली की वजह से हमेशा ही हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीण नाली की मरम्मत के साथ नाली की ऊंचाई बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई नही होने के कारण नाली की पानी गांव के रोड पर बहने लगती है। इसके कारण गंदा पानी नाली में ही जमा रहता है, जिसमें मच्छर एवं अन्य कीट पनप रहे हैं। इसके कारण मलेरिया बुखार जैसे बीमारियों के बढ़ने की प्रबल संभावना हो सकती है। वहीं नाली की दुर्गंध से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी ने बताया कि मुखिया अनिता देवी, उप मुखिया आतिश सिंह, पंचायत सचिव संतोष सिंह से शिकायत लगाने के बाद अधिकारियों ने नाली का मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने 15 वां वित्त आने के बाद काम करा देने की सांत्वना दी, मगर 15 वां वित की राशि आने के बाद भी काम नहीं हुआ। यहां तक की नाली नियमित सफाई तक नहीं की जाती। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराते हुए तत्काल नाली की मरम्मत कार्य को स्वीकृति प्रदान करने की अपील की है।

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *