मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी ने निकाला फ़्लैग मार्च!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
केतार पुलिस ने मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार की देर शाम फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ़्लैग मार्च केतार बाजार से बेलाबार मस्जिद होते हुए थाना पहुंचा। वहीं इस दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया की बाजार में जगह जगह शांति व्यवस्था बनाए रखने कि अपील कि गई है। साथ ही उन्होंने ने सभी लोगों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। और कोई भी संदिग्ध दिखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके। वहीं फ्लैग मार्च में केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, सीआई नागेंद्र पाठक, एस आई रौशन टिग्गा, एएसआई वेंकेटेश शर्मा एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating