संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव जांच मे जुटी पुलिस

भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजदहवा नदी के पास मंगलवार की देर शाम एक खेत में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव पाया गया। मृतक युवक की पहचान ढेकुलिया टोला निवासी शंभू सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई। शंभू सिंह, जो अविवाहित था, अपने मामा गरीबा सिंह के घर पर बचपन से रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह मंगलवार शाम को अपने काम से लौटते वक्त रजदहवा नदी के किनारे स्थित खेत में मृत पाया गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी, जिसके बाद भवनाथपुर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी प्रवेज आलम, एसआई दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को परिजनों के माध्यम से उठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पंचनामा कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर शंभू सिंह की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।शंभू सिंह के अचानक निधन से स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर है। थाने के एसआई परवेज आलम से पूछे जाने पर बताया की भाई द्वारा आवेदन दिया गया है,दिए आवेदन में भाई ने जिक्र किया है कि शंभू सिंह ज्यादा महुआ शराब पीने का आदि था हो सकता है उसकी मौत अधिक महुआ शराब पीने से हो गई हो। भाई के दिए आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ बताया जा सकता है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
।। भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर):- “Style on Barber” मेंस पार्लर का हुआ शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं ।।
✍🏻 गढ़वा ब्यूरो अरमान खान भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर): स्थानीय बाजार भवनाथपुर बस्ती के मोड़ पर स्थित “Style on Barber”...
कैलान पंचायत में नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट मैच, कैलान ने 4-0 से बैगाडीह अरसली को हराया
भवनाथपुर से विशाल पटेल की रिपोर्ट भवनाथपुर। प्रखंड के कैलान पंचायत स्थित शिवाजी खेल मैदान में ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स क्लब...
सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए भवनाथपुर थाना मे किया गया शांति समिति की बैठक
भवनाथपुर संवाददाता ओस्ताज अंसारी को रिपोर्ट भवनाथपुर : सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार...
दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी भवनाथपुर। दुर्गापूजा एवं दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकली गई मोटरसाइकिल से निकाली गई फ्लैग...
ओबीसी एकता अधिकार मंच का किया गया बैठक
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट भवनाथपुर। ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश कि एक बैठक वरुण विहारी यादव के...
Average Rating