0 0
गढ़देवी मुहल्ला स्थित नरगिर आश्रम मे इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र मे आठ दिनों की रामकथा की अमृत वर्षा होगी। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 3 Second
मां गढ़देवी की असीम अनुकम्पा एवं हनुमान जी महाराज की सतत् प्रेरणा से गढ़देवी मुहल्ला स्थित नरगिर आश्रम मे इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र मे आठ दिनों की रामकथा की अमृत वर्षा होगी। यह लगातार चौंथा आयोजन है। इसके लिए मोहल्लेवासियों की बैठक आज नारगिर आश्रम आयोजित हुई। जय श्रीराम के जयघोष के बीच रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप मे पुनः चन्दन जायसवाल का चयन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष के अनुसार इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए शीघ्र ही समिति के अन्य पदाधिकारियों का चयन कर लिया जायेगा। इसमें युवाओं की अधिक भागीदारी सौंपी जाएगी। संरक्षक के रूप मे सभी वरिष्ठ अभिभावकों का सहयोग लिया जायेगा।
पिछले चार वर्षों से लगातार गढ़वा की हृदय स्थली गढ़देवी मन्दिर से कुछ ही दूरी पर स्थित नरगिर आश्रम मे रामनवमी के अवसर रामकथा का आयोजन होते आ रहा है। इसमे स्थानीय शहरवासियों की काफी भीड़ होती है। पूरा मोहल्ला राम मय हो जाता है और पूरे नवरात्रि तक भक्ति का माहौल तैयार हो जाता है।  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2082 जो 30 मार्च को है उस दिन कलश स्थापना को लेकर एक विशाल शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ नरगिर आश्रम से निकाली जाएगी जो गढ़देवी मंदिर, संकटमोचन मंदिर होते हुए साहिजना स्थित पी एच डी कालोनी स्थित दानरो नदी तक जाएगी ।
  कथा वाचक अयोध्या के परम पूज्य बालस्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी के साथ उनकी पूरी टीम संगीतमय रामकथा का रसपान कराएंगे। नवमी को हवन एवं भंडारा के साथ कथा विराम लेगी।

बैठक में मुख्य रूप से जगजीवन बघेल,धर्मनाथ झा,राजेश विश्वकर्मा,मनीष कमलापुर अरबिंद पटवा,संजय अग्रहरि,संजय ठाकुर,दीनानाथ बघेल,अजय सिंह,गुड्डू हरि,जय शंकर बघेल,भरत केशरी,गौतम चन्द्रवंशी,सोनू बघेल,राकेश चंद्रवंशी,गौतम शर्मा,सुदर्शन महतो,अनिकेत गुप्ता,अजय राम,भोला केशरी,मधु चन्द्रवंशी,विंदु राम,मुन्ना मिस्त्री,रामू कुमार,विक्की केशरी आदि उपस्थित थे ।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress