।। श्री बंशीधर नगर :- सड़क दुर्घटना में हुए युवक की मौत पर,मृतक के घर पहुंच विधायक पुत्र ने की आर्थिक मदद ।।
✍🏻 अरमान खान//बंशीधर नगर | प्रखंड के पिपरडीह गांव में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। इस दर्दनाक हादसे में गांव के युवा हंसराज राम की असामयिक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव को मिली तो वे तुरंत पिपरडीह गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक हंसराज राम के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। मानवेंद्र प्रताप देव ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है। इस मौके पर झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, सुधीर प्रसाद, साकेत सिंह, रजनीकांत सिंह, दिलेश कुमार सिंह, नवीन प्रताप देव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating