0 0
।। श्री बंशीधर नगर:- पाल्हे कला के आधा दर्जन टोला के ग्रामीणों ने बैठक कर निमियाडीह उरांव बस्ती से पासवान टोला रेलवे लाइन तक पथ निर्माण का सरकार से किया मांग ।। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 57 Second

✍🏻ARMAN KHATRY

श्री बंशीधर नगर: नगर पंचायत क्षेत्र के पाल्हे कला वार्ड 17 के ग्रामीणों की बैठक सोमवार को आशुतोष महादेव मंदिर प्रांगण स्थित पंचायत भवन परिसर में हुई। बैठक में वार्ड 17 के मुख्य वस्ती के आम रास्ता पर हुए अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराने, निमियाडीह उरांव वस्ती एवं पासवान टोला से रेलवे लाइन तक सड़क बनवाने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य वस्ती एन एच 75 से भोजपुर सिवान तक के आम रास्ता को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके चलते आम अवाम को उक्त पथ पर चलने में काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान समय में आम रास्ता की स्थिति यैसी है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं वीमार एवं लाचार व्यक्ति को डोली खटोली के जरिए मुख्य पथ पर लाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त रास्ता करीब आधा दर्जन गांव को सीधे एन एच 75 से जोड़ती है। ग्रामीणों ने कहा कि एक माह पूर्व उपायुक्त के जनता दरबार में भी इस मामले को रखा गया था उसके बावजूद भी अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड 17 के ही निमियाडीह उरांव बस्ती में करीब डेढ़ सौ आदिवासी परिवार निवास करते हैं लेकिन मुख्य पथ तक निकलने के लिए रास्ता नहीं है। लोगों ने पुनः उपायुक्त के जनता दरबार में उक्त मामले को उठाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि उक्त रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अंचल से लेकर जिला तक के पदाधिकारियों को आवेदन दिया जायेगा और उसके बावजूद भी रास्ता को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो न्यायालय की शरण में जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से ओमप्रकाश चौबे को रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में किये जाने वाले विभिन्न कानूनी कार्यवाही के लिए अधिकृत किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद कामेश राम ने की। बैठक में पूर्व मुखिया मथुरा पासवान, रामकृष्ण चौबे, अरुण कुमार चौबे, इंद्रदेव चौबे, हृदय नाथ चौबे, महेंद्र उरांव, विशुनदेव, उरांव, हरिश्चंद्र चौबे, राकेश चौबे, देवेंद्र चौबे, शुशील चौबे, अंकित चौबे, शम्भु राम, कामेश्वर चौबे, शंकर उरांव, अशोक उरांव, जिरवा देवी, वसंती देवी,सुनीता, जलपतिया, बिगन उरांव,सोबन राम, ललन उरांव,केश्वर राम, ललपतिया देवी, संगीता देवी, शिवनारायण चौबे सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बैठक करते,पासवान टोला,उरांव टोला,पाल्हे कला वॉर्ड 17,निमियाडीह के साथ साथ भोजपुर गांव के ग्रामीण  ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress