।। श्री बंशीधर नगर:- 1500 वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर कोईंदी में भव्य जलसा का हुआ आयोजन,हजारों की संख्या में जुटे लोग।।
✍🏻 ARMAN KHATRY ….
श्री बंशीधर नगर:- जुमला नौजवाने अशरफी कमेटी के तत्वावधान में दारुल उलूम समसिया कादरिया कोइन्दी परिसर में 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी और मौलाना असरफ हुसैन मिसबाही के फातिहा-ए-चहल्लुम के मौके पर एक भव्य जलसे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य ताहीर अंसारी, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. यासीन अंसारी और हजरत हुजूर पीरे मुरशिद अमिनुल होदा, पीरे मुरशिद तनमीरुल होदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। झामुमो नेता ताहीर अंसारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति, एकता और भाईचारे का माहौल बनता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा और समाजसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं। डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि इस आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और यह सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करता है। वहीं, झारखंडी बाबा ने अपने वक्तव्य में इस्लाम के बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी महमूद आलम सीनियर, मुखिया फिरदौश आलम, मुश्ताक अंसारी, असगर अंसारी, हाफ़िज़ व कारी गुलाम सादिक, अहमद अंसारी, जफरुदिन अंसारी, चंगेज अंसारी, फिरदौस आलम और समसूदिन अंसारी, सहरे अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जलसे का संचालन मौलाना एजाज अंजुम ने किया।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating