नगर पंचायत के अनुबंध एवम दैनिक कर्मी तीन दिवसीय साकेतिक हड़ताल पर
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव(गढ़वा):नप के अनुबंध एवम दैनिक कर्मी तीन दिवसीय साकेतिक हड़ताल के प्रथम दिन।
मंझिआंव।गढ़वा। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर पंचायत मंझिआंव के अनुबंध एवं दैनिक केर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के प्रथम दिन नगर पंचायत परिसर में 5 सूत्री मांग को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर बैठे हैं।(1) दैनिक एवं अनुबंध कर्मियों का कहना है कि
राज्य मंत्रिमंडल एवं सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में
एकमुस्त दैनिक वेतनभोगी को सेवा नियमित किया जाए (2) नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्थापना मद में दिए जा रहे अनुदान एवं ऋण की राशि को बरकरार रखा जाए (3) निकाय के कार्यरत तमाम नियमित दैनिक एवं अनुबंध कर्मी के खतरनाक कार्यकलाप को देखते हुए 20 लाख रुपए की बीमा अपने स्तर से कराया जाए
(4) निकाय की पुरानी पेंशन को लागू की जाए एवं जब तज तमाम कार्यरत कर्मियों के सेवा नियमित नहीं होती है तब तक नई नियुक्ति नहीं की जाए (5) एनजीओ के कार्यकलाप पर रोक लगाते हुए विभागीय स्तर पर संपूर्ण कार्य संपन्न कराया जाए और जब तक एनजीओ का कार्यकाल समाप्त नहीं होता है।भूतपूर्व राशि के आधार पर निगम एवं एनजीओ के बीच शहरों की सफाई कार्य बटवारा कराया जाए।
मौके पर अनूप तिवारी, बिकाश सिंह,रामकुमार उपाध्याय, प्रमोद उरांव, संजय विश्वकर्मा, शिव कुमार सिंह,संत कुमार, अनिल कुमार,राम आशीष राम, विकास पांडे, शीला देवी,रंजू देवी, 2 दर्जन से अधिक कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating