पलामू बकोरिया मुठभेड़ की जांच करने पलामू पहुंची सीबीआइ की टीम, 350 लोगो का बयान दर्ज किया
Bakoriya Palamu Muthbhed। पलामू के बकोरिया में भलवाही घाटी पर 8 जून 2015 की आधी रात को कथित मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। कथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए 12 लोगों को पुलिस ने माओवादी कहा और अपनी पीठ थपथपाई थी।इसमें नक्सलियों का टॉप कमांडर आरके उर्फ अनुराग, उसका बेटा और भतीजा भी शामिल था। कथित मुठभेड़ में चार नाबालिग, एक पारा शिक्षक और उसका भाई भी मारा गया था। लेकिन कुछ ही दिनों में यह मुठभेड़ सवालों के घेरे में आ गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और डीजीपी डीके पांडे पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगा था। काफी हंगामे के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। कथित मुठभेड़ की जांच के लिए सीबीआई की टीम एक बार फिर पलामू पहुंची है। बकोरिया एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने 70 फीसदी जांच पूरी कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी पलामू पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ करेंगे। सीबीआई की स्पेशल टीम चार्जशीट के लिए दस्तावेज तैयार कर रही है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में सीबीआई अब तक 350 से ज्यादा लोगों के बयान ले चुकी है। लेकिन साढ़े छह वर्ष बीत जाने के बाद भी मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय नहीं मिल पाया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating