भवनाथपुर केतार मार्ग पर मिले शव की हुई पहचान, बड़ी ख़बर Garhwa Drishti Top News
भवनाथपुर केतार मार्ग पर दुधमनिया के पास सोमवार एक अज्ञात व्यक्ति का छत विछत शव मिला था। 19 दिनो से लापता था मृत व्यक्ति। शव की शिनाख्त हो चुकी है इसकी पहचान श्री बंसीधर नगर के कोल्हुवा गांव निवासी 42 वर्षिय नन्दू पासवान के रूप में उसके स्वजनों के द्वारा किया गया।
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
मृतक नन्दू पासवान की पत्नी चमेली देवी व पुत्र लव पासवान ने बताया कि विगत 19 दिन पूर्व नन्दू पासवान को केतार के गडरिया डीह निवासी गिरिजा बैठा की पत्नी निरोहिया देवी ने फोन करके अपने घर बुलाया था । मृतक नन्दू पासवान ओझा गुनी का कार्य करता था व गिरिजा बैठा की पत्नी भी ओझा गुनी का कार्य करती है और बहुत पुराने एक दूसरे के सम्पर्क में थे । जब दूसरे दिन नन्दू पासवान का पुत्र लव ने फोन पर अपने पिता से सम्पर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था ।
इसके बाद मां बेटा केतार गिरिजा बैठा के घर पूछताछ किया तो उक्त लोंगो ने यहां आने से साफ इनकार कर दिया जबकि अगल बगल के लोंगो से पता चला कि नन्दू पासवान गिरिजा बैठा के घर देर शाम एक बाइक से आया था । स्वजनों ने आसंका वयक्त करते हुए बताया कि गांव में भी एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा है और उक्त लोंगो ने अंजाम बुरा करने की धमकी दी थी । हालांकि 19 दिन पूर्व नंदू के गायब होने के बाउजूद स्वजनों के द्वारा पुलिस में गुमशुदगी की कही भी रिपोर्ट नही कराया गया था । पुलिस शव के पहचान के बाद सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating