0 0
हॉस्पिटल से छोड़े जाने के बाद ,बीच रास्ते में ही हुई महिला की मौत, बच्चों से छीन गया मां का ममता! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 36 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


बिशुनपुरा ( गढ़वा) बिशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास पंचायत में शिवकुमार राम की पत्नी मीना देवी उम्र 40 वर्ष की मौत, गढ़वा के डॉ. अशोक कुमार के हॉस्पिटल से इलाज करा कर लौटने के दौरान बीच रास्ते में ही हो गई। आपको बताते चलें कि शिवकुमार राम की पत्नी मीना देवी की तबीयत भवनाथपुर स्थित उसकी मायके में हो गई थी। जिसे इलाज कराने हेतु उसके मायके वाले ने गढ़वा स्थित डॉ अशोक कुमार के हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे इसी दरमियान उसकी स्थिति में कुछ सुधार होता देख, मीना देवी को हॉस्पिटल से छुट्टी लेकर घर आ रही थी। बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसने अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ इस दुनिया से चल बसी। मौत का खबर सुनते ही गांव में मातम का माहौल छा गया। और घरवालों का को रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक का अंतिम संस्कार बाकी नदी तट स्थित श्मशान घाट पर किया गया ।अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह ने बताया कि शिवकुमार राम अत्यंत गरीब व्यक्ति हैं और किसी प्रकार अपना जीवन बसर करने हेतु दूसरे राज्यों में दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। मां का प्यार छिन जाने से बच्चों के सर से मानो दुनिया ही उजड़ गई अब इनका भरण पोषण कैसे होगा?? यही सोचकर घरवालों का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि मुखिया होने के नाते मेरा जो कर्तव्य होगा मैं मृतक परिवार वालों को हर संभव मदद करूंगा। वही मौके पर उपस्थित समाजसेवी चंदन मेहता ने कहा कि मृतक मीना देवी के पुत्री मुख बदिर है उसे ब्लॉक से मिलने वाली सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं असहाय बच्चों के लिए निजी विद्यालय में 25 प्रतिशत निशुल्क शिक्षा दी जाती है जिसके तहत मै उसका नामांकन निजी खर्च से कराऊंगा। वही विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि विधायक द्वारा मिलने वाली हर संभव मदद मृतक परिवार को दिलाने की कोशिश की जाएगी। वहीं समाजसेवी सतनारायण विभूति ठाकुर ने बताया कि झारखंड राज्य के सभी प्रखंड में एक मेडिकल रिसर्च कॉलेज खोला जाए ताकि इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए। उन्होंने मृतक परिवार के साथ अपनी संवेदना प्रकट की तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदुलल राम चंद्रवंशी, शिवकुमार राम, अनीता देवी, सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress