0 0
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 14 Second

रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट


गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न संस्थानों के प्रधानों के साथ 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए बैठक की ।बैठक में गणतंत्र दिवस के दिन अपने -अपने संस्थानों में राष्ट्रीय झंडोत्तोलन करने के लिए समय का निर्धारण किया गया । कोरोना काल के बाद पहली दफा अनुमंडल कार्यालय में रंका के प्रबुद्ध नागरिकों सहित विभिन्न विभागों के प्रधानों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है ।बताते चलें इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के दिन ही सरस्वती पूजा का तिथि पड़ रहा है ,जिसके कारण सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सर्वसम्मति नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, अंचलाधिकारी शंभू राम, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद,भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक बुद्धदेव उरांव, रंका के जाने-माने खिलाड़ी रेफरी हरिशंकर पांडेय, शिक्षक अवधेश पांडेय, धीरज कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक कुलदीप ठाकुर ,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रभारी वार्डेन शाहिस्ता परवीन, राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग के संकुल साधन सेवी संजय प्रसाद, प्रखंड साक्षरता के समन्वयक राकेश कुमार पांडेय ,अधिवक्ता संघ के अनुमंडल अध्यक्ष रेवती रमन सिंह ,राजमाता गुंजेश्वरी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य भरत लाल चौधरी ,एस के इंटरनेशनल विद्यालय के प्राचार्य नंदन कुमार तिवारी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय, टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृतिबास महतो,परियोजना कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार रजक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress