उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन।

मनातू से अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को समाहरणालय स्तिथ अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने हेतु अनुरोध किया.जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में चैनपुर प्रखंड के ग्राम भैरा निवासी उदय महतो ने उपायुक्त से शिकायत किया कि15वें वित्त आयोग के माध्यम से मिली पीसीसी पथ निर्माण के भुगतान राशि मे पंचायत सचिव एवं मुखिया द्वारा रिश्वत मांगा जा रहा है. इसी तरह ग्राम पंचायत राजहारा के कैलाश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से बिना कारण बताये आवेदन वापस करने की शिकायत उपायुक्त से की. इसी तरह जनता दरबार में कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालय में कार्यरत सभी रात्रि प्रहरी ने उपायुक्त से मानदेय में वृद्धि करने का अनुरोध किया. इसी तरह चैनपुर प्रखंड अवस्थित सेमरटांड के महादेव नगर वार्ड नंबर 33 के लोगो ने अपने मुहल्ले में पथ निर्माण करवाने का अनुरोध किया. इसी तरह हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ककोरिया निवासी अनिल राम ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि मेरे नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास निर्माण की स्वीकृति मिली है परंतु दुर्भाग्यवश मैं भूमिहीन व्यक्ति हूँ, मेरे कब्जे में मात्र जीएम लैंड हैं, जिसमें मुझे आवास निर्माण करने की स्वीकृति दी जाए. इसी तरह हैदर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सडैया के अनिल रजवार और वृजदेव रजवार ने उपायुक्त से अपने खेत मे तालाब निर्माण करवाने की स्वीकृति देने का अनुरोध किया.
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज,जमीन हड़पने आदि से सबंधित आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया.

More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating