0 0
सीओ ने हैदरनगर में विभिन्न सीएससी का निरीक्षण किया - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 34 Second

लापरवाही से आय,जाति प्रमाणों पत्र निर्गत में हो रही हैं दिक्कत: सीओ

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

*हैदरनगर,पलामू* हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय के बाजार क्षेत्र में बैंक रोड, जवाहर पथ व अन्य स्थानों पर संचालित सीएचसी का निरीक्षण व जांच अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज ने सहकर्मियों के साथ किया।इस दौरान आवेदकों के सीएससी से अपलोड होने वाले दस्तावेज के अधूरा रहने पर संचालक पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि संचालक की लापरवाही व दस्तावेज की कमी से उनके प्रमाण पत्र निर्गत होने में अड़चनें आती है। इसके लिये अंचल कार्यालय नहीं, बल्कि सीएससी संचालक जिम्मेवार है।उन्होंने संचालकों से
संबधित प्रमाण पत्रों के लिये नियमानुसार सभी कागजात अपलोड किये जायें।साथ इसके लिये ग्राहकों से निर्धारित 30 रुपये शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध नियम सम्मत कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि तीन दिनों पूर्व ही आय, जाति, स्थानीय, जन्म – मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्र जारी होने में देरी होने की शिकायत पर सीओ के तेवर गुरुवार को सख्त नजर आये हैं। उन्होंने इसके मूल जड़ को खंगालना शुरु किया है। अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज ने बताया कि उनके कार्यालय में प्राप्त समुचित दस्तावेज के विरुद्ध एक भी आवेदन स्वीकृति के बिना लंबित नहीं है। ग्रामीणों से मिली शिकायत की बीमारी को ही दूर करने का प्रयास शुरु कर दिया गया है। आगे भी औचक जांच जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति में आय,जाति व
अन्य प्रमाण पत्रों की स्वीकृति के लिये 30 दिन जबकि तत्काल के 15 दिन
समय निर्धारित है। इस अवधि के प्रति प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress