हेमंत कुमार तिवारी की रिपोर्ट
वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति गढ़वा का बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे से जागृति क्लब टंडवा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चंदन पासवान ने किया, संचालन जिला महासचिव रामचंद्र पासवान ने किया। बैठक में मुख्यरूप से प्रमंडलीय महासचिव रामजी पासवान, प्रमंडलीय प्रभारी रबिन्द्र पासवान, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार, संरक्षक सुनील पासवान, संरक्षक जयराम पासवान, संरक्षक बिंदेश्वरी पासवान, युवा समाज सेवी अनुराग पासवान, कोषाध्यक्ष विजय पासवान आदि वक्तावों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनाक 06/04/2023 को गढ़वा जिलान्तर्गत रमना प्रखंड के बहियार गाँव में एन एच् 75 के किनारे वीर बाबा चौहरमल जी एवं पासवान समाज के शान पूर्व केन्द्रीय मंत्री पदम् भूषण से सम्मानित स्व० रामबिलास पासवान जी का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। जिसका अनावरण लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद माननीय चिराग पासवान जी करेंगें। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें जिला के सभी प्रखंड में प्रचार प्रभारी नियुक्त किया गया जो इस प्रकार है ,गढ़वा प्रखंड कुलदीप पासवान, मेराल प्रखंड सुमेर पासवान, रमना प्रखंड बिरइंची पासवान, नगर प्रखंड मिथिलेश पासवान एवं रबिन्द्र पासवान पूर्व प्रमुख, कल्याणपुर प्रखंड मुकेश कुमार पासवान, धुरकी प्रखंड धर्मेंद्र पासवान, भवनाथपुर प्रखंड बबन उर्फ पाठक पासवान, कांडी प्रखंड सत्येंद्र पासवान एवं अनूप पासवान, रंका प्रखंड जितेंद्र पासवान एवं अनोज पासवान, मझिआंव प्रखंड मंटू पासवान एवं संतोष पासवान, रमकंडा प्रखंड जितेंद्र पासवान एवं लालमोहन पासवान को प्रचार प्रसार के लिए जिम्मेवारी दिया गया है। कार्यक्रम में बहियार निवासी भूमिदाता बीरेंद्र पासवान जी को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
121 total views, 1 views today