ग्रामीणों ने अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मुखिया के साथ की बैठक!
राजकीय मध्य विद्यालय केतार के प्रांगण में रविवार को आम नागरिकों एवं व्यवसायी वर्ग के लोगो के साथ मुखिया प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आम बैठक की गई । इस बैठक में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप लगे जलजमाव एवं केतार बाजार में अतिक्रमण को लेकर आम ग्रामीणों ने व्यवसाई वर्ग के लोगो ने अपनी अपनी राय दिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्पूरी गेट से मुख्य बाजार होते हुए मां चतुर्भुजी मंदिर तक सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण को मुक्त कराया जाएगा। झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप लगे जल जमाव को मोटर से पानी निकासी कराई जाएगी ।कर्पूरी गेट से राजकीय मध्य विद्यालय तक एवं धीरज प्रसाद के घर से राजकीय मध्य विद्यालय होते हुए पण्डा नदी तक सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया जाय। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण के बाद ही पीसीसी सड़क का निर्माण होने दी जाएगी। इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी मुकेश मछुआ से मिलकर जल्द ही केतार बाजार के दोनो तरफ अतिक्रमण हटाने की प्रकिया शुरू होगी ताकि आम ग्रामीणों को राहत मिल सके।इस बैठक में रामविचार साहू, रामाश्रय प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद,छोटे शर्मा,सुरेश कुमार, मदन पटेल,दया प्रसाद,योगेंद्र प्रसाद, अनिल प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, अवध प्रसाद, निरंजन प्रसाद, विनोद सोनी, उदय कुमार,जय शंकर कुमार,सत्यप्रकाश , ज्वाला कमलापुरी, सूर्यदेव प्रसाद, जगवत राम सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating