बंशीधर महोत्सव में मैथली ठाकुर, इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक, पूजा चटर्जी, मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल, भोजपुरी कलाकार अरबिंद अकेला सहीत अन्य कलाकार करेंगे शिरकत!
श्री बंशीधर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने डीसी, एसपी के सहीत जिले के कई अधिकारी पहुंचे कार्यक्रम स्थल! इस दौरान इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों से डीसी ने तैयारियों को लेकर चर्चा किया। उन्होंने ससमय सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि 8 और 9 अप्रैल को बंशीधर महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यह पहली बार हो रहा कि बंशीधर महोत्सव राजकीय महोत्सव के रूप में हो रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। कार्यक्रम काफी बड़ा है इसलिए चुनौती भी बड़ी है। सभी के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। बंशीधर भगवान की सोने की प्रतिमा पूरे विश्व मे अलौकिक है। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर इसका पहचान दिलाना है। डीसी ने एसडीओ सह महोत्सव के नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार से तैयारियों के बारे में जानकारी लिया। वही एसपी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महोत्सव के दिन सुरक्षा के साथ ट्रैफिक की समस्या को लेकर जायजा लेते हुए कई निर्देश दिए गए। महोत्सव में बॉलीवुड कलाकार विनोद राठौड़, मैथली ठाकुर, इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक, पूजा चटर्जी, मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल, भोजपुरी कलाकार अरबिंद अकेला, बॉलीवुड कलाकार किशु राहुल सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान डीडीसी राजेश कुमार, रंका एसडीओ राजनारायण सिंह, गढ़वा एसडीओ राज महेश्वरम, एसडीओ आलोक कुमार, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, बीडीओ श्रवण राम, मजिस्ट्रेट अजय तिर्की, निधि रजवार, मेराल सीओ निकिता बाला, भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो, सगमा बीडीओ सत्यम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating