0 0
मनातू में रविवार को हाजिरी बनाते हैं शिक्षक। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 21 Second


मनातू से अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट

*पलामू* मनातू प्रखंड में यह कोई नई बात नहीं है कि आए दिन अखबार की सुर्खियों में रहता है की स्कूल में शिक्षक सोए रहते हैं और मध्यान भोजन लकड़ी पर बनता है। लेकिन अजूबा तो तब हो गया जब समाचार संकलन करने बंसी पंचायत के गौरवा टांड़ में पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में आए दिन शिक्षक अक्सर गायब रहते हैं जिसकी पड़ताल करने जब यूएएमएस विद्यालय गौरवा टांड़ में पहुंचे तो पाया कि यहां तो खेल ही उल्टा है यहां के पढ़े-लिखे शिक्षक सोमवार को विद्यालय पहुंचते हैं लेकिन हाजरी बही में रविवार को भी अपनी उपस्थिति बनाकर आनंद फरमा रहे होते हैं ।इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक शिक्षक विजय सिंह और नीतू कुमारी ने बताया कि मैडम हाजरी बनाकर अक्सर बीआरसी के काम से जाते हैं इस संबंध में प्राचार्य से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है गलती से हाजिरी बन गया होगा ।

जानिए क्या है पूरा मामला

सरकार की ओर से रविवार को छुट्टी की घोषणा रहती है जहां प्रखंड के सभी कार्यालय और विद्यालय बंद रहते हैं तो बंद के बावजूद भी शिक्षकों की हिमाकत तो देखिए कि जानबूझकर गौरवा टांड़ विद्यालय के तीन शिक्षक रविवार को भी हाजिरी बना डाले।

क्या कहते हैं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ,
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साहू ने बताया कि मामला बहुत ही संगीन है ।शिक्षक बेवकूफी हद पार कर गए एक शिक्षक से गलती हो सकती है लेकिन सभी शिक्षकों का हाजरी बनाना कहीं से भी उचित नहीं है ।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress