गढ़वा शहर के साईं मोहल्ला स्थित हरिजन मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय के मेन गेट सहित क्लास रूम के दरवाजे में लगे ताले में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है
सामाजिक तत्व द्वारा मेन गेट सहित सभी तालों में एमसिल लगा देने से ताले नहीं खुले। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक सभी शिक्षक घंटो मेन गेट पर ही खड़े रहे। उसके बाद सभी शिक्षक स्कूल के पीछे से स्कूल में प्रवेश किए और बच्चों से प्रार्थना करवाया उक्त मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक रेणु कुमारी ने गढ़वा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी प्रधानाध्यापक रेनू कुमारी ने बताया कि स्कूल में चारदीवारी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्व के लोग स्कूल में कचरा फैला देते हैं। यह पहली घटना नहीं है पहले भी कई बार स्कूल के क्लास रूम सहित ऑफिस के ताले तोड़े दिए गए हैं उन्होंने कहा कि अक्सर असामाजिक तत्व के लोग स्कूल परिसर में शौच कर देते हैं जिसके कारण बच्चों को पढ़ाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी असामाजिक तत्वों के द्वारा स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित करने का प्रयास किया गया और स्कूल के मेन गेट सहित सभी क्लासरूम के लगे ताले में एमसील लगाकर बच्चों की शिक्षा को प्रभावित कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कहां की एक शिक्षण संस्थान में असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसा किया जाना काफी दुखद है उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो गरीब के बच्चों को विद्यालय में पढ़ने नहीं देना चाहते हैं ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन को अभिलंब कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही शिक्षा विभाग को उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के चारदीवारी को पूर्ण कराना चाहिए ताकि असामाजिक तत्व विद्यालय में प्रवेश नहीं कर सके।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating