पुलिस ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को किया जप्त!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-रमना सीओ सतीश कुमार सिन्हा के निर्देश के आलोक मे रमना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा के नेतृत्व मे पुलिस के जवानों ने रमना बुलका मार्ग पर जिरुआ के समीप अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ कर शनिवार के अहले सुबह थाना ले आई है।समाचार लिखे जाने तक बालू के खनन और परिवहन मे लगे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दिया गया था।विदित हो की रमना थाना क्षेत्र मे बांकी नदी,कजरी नदी के साथ-साथ विभिन वन क्षेत्रों से अवैध बालू खनन और परिवहन किए जाने की शुक्रवार को सीओ सतीश कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे शुक्रवार के पुरे रात संवेदनशील स्थानों पर पुलस बल के जवानों के साथ छापेमारी किया गया।लेकिन प्रशासन के द्वारा छापेमारी किए जाने की भनक लगते हीं बालू के अवैध धंधे मे संलिप्त लोग बालू के स्टाक और अपने गाड़ी को प्रशासन की नजरो से छुपान मे सफल रहे।इधर सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेंगी
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating