भंडरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पदाधिकारीयों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है । बैठक में 20 सुत्री अध्यक्ष राजू नायक ने सभी विभाग के कार्यों की बारी- बारी समीक्षा की । उन्होंने पंचायत सेवक रोजगार सेवक मुखिया एवं जेई को पंचायत भवन में बैठ कर काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सहित अन्य कार्यों के लिए लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सारी काम पंचायत भवन में ही किया जाना है। पंचायत भवन में नहीं बैठने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाभुक आवास का कार्य शीघ्र पूर्ण कर दे।कार्य पूर्ण नहीं कर रहे लाभुकों को दूसरी लाभ से वंचित रखा जाएगा। बैठक में वन विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, बिजली विभाग, आपूर्ति सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी बैठक से गायब रहे, उन्हें सो कोज करने का निर्देश दिया है। बैठक में जनेवा मुखिया प्रवणता देवी ,करचाली मुखिया मोनिका खलखो, मदगड़ी मुखिया प्रेमी देवी, बीपीओ रविशंकर ,कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार, विवेक तिवारी ,पंचायत सेवक प्रभु दयाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating