अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतजंलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान द्वारा अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में किया योग शिविर का आयोजन।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पतजंलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान द्वारा अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रार्थना मंत्र से किया गया। शिविर में यौगिक सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन,त्रिकोणासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, कपाल भांति, भ्रामरी शीतली, ध्यान के साथ विधिवत अभ्यास करायी गयी। शिविर समापन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री मंनोज कुमार त्रिपाठी सर के द्वारा संकल्प के साथ कराया गया। समापन के मौके पर श्री न्यायाधीश महोदय द्वारा योग के प्रासंगिकता को जन मानस के लिये संजीवनी की संज्ञा दी गयी। इसे प्रतिदिन दिनचर्या में लाकर व्यक्ति सदमार्ग सहित स्वस्थ और ऐक्षिक जीवन जी सकता है। शिविर मुंसफ अरविंद कच्छप SDJM श्री रवि चौधरी, अमित खन्ना, रवि किशोर सिंह, अखिलेश राम, राजू रंजन, विकास रंजन पांडेय, रामजनम नीरज तिवारी, दिवाकर द्विवेदी, सुशांत शुक्ल, सम्मी चन्द्र मंनोज कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण जिला सचिव,व प्रखंड प्रभारी पतजंलि शैलेश कुमार शुक्ल द्वारा दी गयी। अंत में शांति पाठ की गयी।
Previous post
रंका अनुमंडल के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में विश्व योग दिवस मनाया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating