सरकार के निर्देश के आलोक में रमना प्रखंड के सभी पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- सरकार के निर्देश के आलोक में शनिवार को रमना प्रखंड के मुख्यालय सहित सभी ग्यारह पंचायतों के पंचायत सचिवालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह व सीओ सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के तहत रमना प्रखंड सभी ग्यारह पंचायतों में 82 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।स्वीकृत योजनाओं को आज से आरंभ करा दिया गया है। जिनमें बिरसा हरित ग्राम योजना ,रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मी कंपोस्ट, सूखा गड्ढा वृक्षारोपण शामिल है।अधिकारियों ने बताया कि सभी पंचायत सचिवालय परिसर में पांच-पांच छायादार,इमारती और फलदार पौंधा लगाया गया है।उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मी के अलावे स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बुद्धिजीवी,प्रबुद्ध नागरिक व जनप्रतिनिधि भी पौधा लगाए और बचाए ताकि जल संकट को कम किया जा सकें।प्रखंड मुख्यालय के अलावे सभी पंचायतो में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,सभी पंचायत सचिव,रोजगार सेवक व कर्मी मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating