0 0
प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, झारखंड बड़ी खबर, Jharkhand News - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 52 Second


दूसरे लड़की से अवैध संबंध पर आपत्ति जताना पत्नी को पड़ा भारी, आवेश में आकार पति ने कर दी पत्नी की हत्या। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद वह सोने चला गया.झारखंड के खूंटी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, हत्या के आरोप में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आईए जानते हैं खबर को..

पति का दूसरी लड़की से अवैध संबंध था. इससे पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़ा हो रहा था. आवेश में आकर पति ने 19 वर्षीय पत्नी चांदमनी नाग की गला दबाकर हत्या कर दी.
घटना मारंगहादा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव की है. पत्नी की हत्या का आरोपी पति सुंबर टूटी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि पत्नी चांदमनी के साथ रहता था. इस बीच उसका गांव की दूसरी लकड़ी के साथ अवैध संबंध हो गया. जिसे लेकर उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था. सुंबर भी अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता था. वह पत्नी से अलग अपने दूसरे घर में रहता था. रविवार की शाम चांदमनी साथ में रहने के लिए जिद कर रही थी. जिसे लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया.


इस संबंध में मृतका चांदमनी की मां कुंवारी देवी ने मारंगहादा थाने में सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुंबर टूटी को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress