0 0
Read Time:5 Minute, 9 Second

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा गढ़वा में पहली बार 101 जोड़ी कन्याओं का सामूहिक रूप से गढ़वा शहर के टाउन हॉल के मैदान में आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार कन्या विवाह और विकास समिति के द्वारा आगामी 6 दिसंबर को 101 कन्याओं का हाथ पीले किए जाएंगे। सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारी को लेकर के कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा गांव से लेकर पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के दौरान गरीब असहाय, जरूरतमंद कन्याओं के लिए सोसाइटी के द्वारा पहल कर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि संस्था के द्वारा पिछले 13 वर्षों से गरीब असहाय जरूरतमंद कन्याओं की शादी सोसाइटी के द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है। शादी करने से पहले संस्था में आवेदन देकर उनका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद संस्था के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया की शादी के समय कन्याओं पक्ष के लोगों के संस्था के द्वारा शादी का सारी सुविधा के साथ-साथ विदाई सामग्री भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में पहली बार इस तरह का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह को लेकर के शहर में सोसाइटी के द्वारा आशीर्वाद के रूप में शहर के सभी गण्यमन प्रतिष्ठान के लोगों से संपर्क किया जाएगा। समिति के द्वारा शुरू से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान लेकर चला है। उसी का देन है कि झारखंड सहित पड़ोसी राज्य बिहार के विभिन्न जिलों में सोसाइटी के द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में कन्याओं का सामूहिक विवाह कराई जा रही है। संस्था के द्वारा अब तक बिहार सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में 13000 से अधिक कन्याओं का हाथ पीले कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनके गृह जिला गढ़वा में 101 कन्याओं का शादी करने का मेरा मुख्य उद्देश्य यह है कि यहां का गरीब दलित शोषित असहाय बेटियों का उत्थान कर सके। इसी को देखते हुए पूरे प्रमंडल में समिति के द्वारा पूरे प्रमंडल में अभियान प्रचार प्रसार अभियान किया जा रहा है। संस्था के सचिव के द्वारा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सूबे के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित अन्य मंत्रियों को विवाह में आने के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया गया है। संस्था द्वारा संस्था के द्वारा प्रमंडल के तीनों जिले में प्रचार प्रसार अभियान किया जा रहा है। अभियान के दौरान अब तक 45 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। आगामी 6 दिसंबर से पहले 101 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसे लेकर प्रचार प्रसार अभियान जोर से चल रहा है। संस्था के सहायक सचिव जिले के विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आग्रह किया गया है। जिसे लेकर जिले के विभिन्न पदाधिकारी का उनका सहमति पत्र भी मिला है। साथ ही साथ सहयोग करने का भी आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर सहायक सचिव सह झारखंड प्रभारी हसीबुल्लाह अंसारी कोषाध्यक्ष उषा कुमारी मीडिया प्रभारी सोनू कुमार, अमन सागर, अमानत खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *