0 0
Read Time:4 Minute, 6 Second

नवनीत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा: रमकंडा प्रखंड के बरवा स्कूल के मैदान में आयोजित करमा पूजा महोत्सव के दौरान भाजपा छोड़कर 50 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा की हेमंत सरकार के बेहतर कार्यों का परिणाम है की आज
पूरे गढ़वा जिला सहित राज्य भर में दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग काफी संख्या में झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा की राज्य को पहली बार झारखंडी जनमानस की सरकार मिली है। जनता सरकार के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है। मंत्री ने कहा की गढ़वा की जनता अच्छी तरह से जानती है कि आज से चार वर्ष पूर्व गढ़वा की क्या स्थिति थी, और आज गढ़वा की स्थिति सबके सामने है। पूरी तरह से जर्जर एवं खोखला हो चुके गढ़वा में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। लोग इस बात को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का रुझान झामुमो की ओर बढ़ा है। मंत्री ने कहा की वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। जनता के आशीर्वाद और सहयोग से सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा की वे झूठ एवं फरेब की राजनीति नहीं करते हैं बल्कि ईमानदारी पूर्वक क्षेत्र के विकास एवं जनता के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा की किसी भी प्रतिनिधि में यदि काम करने की इच्छा शक्ति हो तो क्षेत्र को विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता है। विपक्ष के विकास विरोधी एवं नकारात्मक राजनीति से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे हमेशा जनता के आशीर्वाद से गढ़वा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, दिलीप गुप्ता, अहमद अली अंसारी, आशीष गुप्ता, दीपक सोनी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से चंदन प्रसाद कमलापुरी, नंदा प्रसाद कमलापुरी, उप मुखिया श्रवण गौड़, विजय कुमार गुप्ता, रामदुलार मांझी, नथुनी कोरवा, विकास कुमार रवि, श्रवण पासवान, सतन भुईहर, बिगन भूइहर, राजेश कुशवाहा, शिवनाथ मेहता, गुलाब भूइहर, सुरेंद्र, आशीष कुमार सिंह, विशाल, परमिंदर, सुधीर कुमार रवि, बाल गोविंद राम, मोहर पासवान, राजकुमार राम, दीपू पासवान, आर्यनत पासवान, विजय कुमार रवि, रामलाल राम, शर्मा राम आदि का नाम शामिल है।

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *