पलामू में पुलिस ने बुजुर्ग का शव पहाड़ से किया बरामद
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव के झरीवा टोला में रविवार के शाम में पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया है।
आशंका जताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा पहाड़ पर हत्या कर दी गई होगी। मृतक व्यक्ति पूजा पाठ के अलावे क्षेत्र के नामी गिरामी बैगा भी थे।
हत्या के बाद गांव में सनसनी है। मृतक के दामाद ने बताया कि सुबह में वे अपने घर से निकले थे। अपराहन 2:00 बजे के करीब उनकी खोजबीन शुरू की गई। अपराहन 3:00 बजे के करीब लाश को पहाड़ पर मृत अवस्था में पाए जाने के बाद इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई ।
इधर थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान केदारनाथ सिंह उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। जो झरीवा टोले के निवासी हैं। उनके घर से पश्चिम की ओर करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ पर शव पड़ा मिला।
शरीर पर घाव तथा कटे-फटे का भी निशान पाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating