0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

नवनीत कुमार की रिपोर्ट
पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा जिला अंतर्गत विभिन्न पथों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पथ निर्माण विभाग के द्वारा पथ निर्माण से संबंधित विभिन्न योजनाओं यथा केतार से काण्डी पथ में धोबनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण जिसकी 785.87 लाख (सात करोड़ पचासी लाख सत्तासी हजार रूपये) होगी, के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और निविदा का भी विस्तार हो चुका है इसपर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
इसी प्रकारः-

1. तिलदाग मोड़ से अटौला मोड़ तक 23.42 किलोमीटर पथ की स्वीकृति प्राप्त हो चकी है। इस पर कुल 1070.64 लाख की लागत आएगी।
2. चैनपुर-रमकण्डा 13.72 किलोमीटर पथ निर्माण की प्रस्तावित स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है एवं निविदा का विस्तार हो चुका है। इस पर कुल 925.79 लाख की लागत आएगी। शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

इसी क्रम में निम्नांकित योजनाओं विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं, के प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रयास किया जा रहा हैः-
3. नगर उंटारी एन0एच0-75 से गरबाँध होते हुए रोहनीय पी0डब्लूडी0 तक 15.74 किलोमीटर पथ का निर्माण। लागत 6152.42 लाख।
4. नगर उंटारी-भवनाथपुर-खरौंधी-डाला तक 37.31 किलोमीटर पथ का निर्माण। लागत 1609.97 लाख।
5. भवनाथपुर-पांचाडुमर 17.50 किलोमीटर पथ का निर्माण। लागत 1335.74 लाख।
6. रमना बाजार से सिल्लीदाग होते हुए घुरकी तक 26.65 किलोमीटर पथ का निर्माण। लागत 11368.00 लाख।

शेष निम्न योजनाएँ वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं, के शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु प्रयास किया जा रहा हैः-
7. चिनियॉ-रनपुरा-खुटवा मोड तक 32.93 किलोमीटर पथ का निर्माण। लागत 2192.50 लाख। प्रक्रियाधीन है।
8. भंडरिया-तेहरी भाया बरगर तक 25.90 किलोमीटर पथ का निर्माण। लागत 1809.11 लाख। प्रक्रियाधीन है।

इस प्रकार कुल 08 पथों (लंबाई-193.17 किलोमीटर ) एवं घोबनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण पर रू 2,72,50,04,000,00 (दो अरब बहत्तर करोड़ पचास लाख चार हजार रूपये) की राशि खर्च होगी।
इन पथों के निर्माण से निश्चित रूप से जनता को आवागमन अत्यधिक सरल एवं सुलभ होगा।

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *