0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second

नवनीत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा। गढ़वा जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में 16वां राज्य स्तरीय अंतर जिला यूथ बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 से 26 नवंबर तक आयोजित किया गया है। इसको लेकर आज गढ़वा जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पाठक तथा सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता कर बताया कि दोनों पहली बार गढ़वा में इस तरह का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय गोविंद इंटर कॉलेज के मैदान में 23 तारीख को इसका विधवत उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय संयुक्त रूप से 11.30 बजे करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मैच चार ग्रुप में आयोजित किए जाएंगे ग्रुप में लिस्ट के हिसाब से मैच आयोजित किए जाएंगे। जिसमें टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगे। आयोजित प्रतियोगिता के लिए रांची गोड्डा खूंटी सिमडेगा हजारीबाग की बालक बालिका टीम पहुंच चुकी है । सभी टीमों को उन्हें भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई तैयारी को लेकर समिति के लोग रात दिन कर लगे हुए हैं।मैच के लिए दो प्लेग्राउंड बनाए गए हैं। इसमें एक में बालक एक दूसरे में बालिका खेलेंगी। आयोजन को लेकर एक उप समिति गठित की गई है। जिसमें यातायात कमेटी में अध्यक्ष डीटीओ गढ़वा, समन्वयक आशुतोष पांडेय, सदस्य अखिलेश प्रसाद, कुलदीप कुमार ,शुभम कुमार, सुमित मिश्रा ,राजा सिंह रवि कुमार को रखा गया। इनके अलावे भोजन व्यवस्था में अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, कोऑर्डिनेटर रमाशंकर सिंह, सदस्य अरुण तिवारी ,आशु दुबे संपत कुमार, संतोष कुमार को रखा गया है। इसी तरह भोजन व्यवस्था में अध्यक्ष नवीन पाठक, कोऑर्डिनेटर शैलेश तिवारी, सदस्य अरविंद दुबे रामप्रवेश तिवारी ,विवेक तिवारी चंद्र केतु कुमार, धर्मेंद्र कुमार पाल ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता को रखा गया है। इनके अलावा स्टेज व्यवस्था में कमलेश पांडेय, संजीव पांडेय, ओमप्रकाश चौबे, विशाल पांडे को रखा गया है। वॉलीबॉल कोर्ट के व्यवस्था में डीएसओ गढ़वा को अध्यक्ष, प्रभात रंजन तिवारी के कोऑर्डिनेटर श्रीप्रकाश यादव, विकास तिवारी, प्रशांत कुमार ओझा समर राजा, कुलदीप कुमार गौड़ शुभम कुमार, सनी कुमार, बबलू कुमार को सदस्य रखा गया है। इसी तरह ओपनिंग क्लोजिंग सेरेमनी के लिए शैलेंद्र कुमार पाठक को अध्यक्ष धीरज कुमार दुबे को कोऑर्डिनेटर पंकज मिश्रा, पंचम सोनी ,आशु दुबे विशाल पांडेय, समर राजा को सदस्य बनाया गया है । मीडिया मैनेजमेंट में धीरज कुमार दुबे को अध्यक्ष राजकमल तिवारी को समन्वयक संजय कुमार, समर राजा, सुमित मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। कल्चरल प्रोग्राम के लिए श्याम नारायण पांडे को समन्यवयक बनाया गया है। प्रेस वार्ता में उपरोक्त के अलावे संघ के प्रशासनिक सचिव संजीव कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *