Read Time:1 Minute, 8 Second
खरौंंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंंधी। प्रखंड के कुपा पंचायत सचिवालय में सोमवार को मुखिया प्रमोद राम के द्वारा गरीब असहाय, वृद्ध महिला और पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया प्रमोद राम ने कहा की जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए कंबल को गरीब असहाय,वृद्ध लोगों के बीच वितरण किया गया है। कंबल मिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख आभा रानी, पंचायत समिति सदस्य पुर्णिमा देवी, उपमुखिया सूर्यदेव चौधरी,वार्ड सदस्य प्रवीण गुप्ता, कतवारू सिंह, चंपा देवी, चिलबिलिया कुंअर, लल्लू राम , विद्याधर चौधरी, मनोज चौधरी, धनवंत प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
