खरौंंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंंधी (गढ़वा): गुरुवार को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही के भवनाथपुर टाउनशिप आवास पर खरौंधी मंडल के महामंत्री सह कूपा पंचायत के संयोजक पप्पू विश्वकर्मा ने अंग वस्त्र एवं बुके देकर विधायक से शिष्टाचार मुलाकात किया उन्होंने कहा कि आज विधायक जी के भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार मिले और बधाई दिए। साथ ही उन्होंने कहा की लोकतंत्र राजतंत्र में ना स्थापित हो इसके लिए विश्व के सबसे बड़ा पार्टी भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रवाद के विचारधारा के प्रभाव से तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रभक्ति को देखकर तथा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही के कार्यों को देखकर कूपा पंचायत से धनंजय कुमार, नवनीत कुमार पटेल, एवं अरविंद कुमार ठाकुर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए हमारे साथ आए हुए थे इन सभी को भारतीय जनता पार्टी में भानु प्रताप शाही ने अपने से पार्टी के पट्टा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और पार्टी में आने के लिए ढेर सारे शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामना की।