बीस सूत्री अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक ने मंत्री बादल पत्रलेख को प्रखंड की समस्याओं से कराया अवगत
धुरकी प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष ईoओबैदुल्लाह हक अंसारी ने मंत्री बादल पत्र लेख को पत्र के माध्यम से धुरकी प्रखंड स्थित बाजार समिति में सेड निर्माण के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि धुरकी प्रखंड 20 का प्रखंडों में से एक है, यह प्रखंड मुख्य कार्य कृषि पर आधारित क्षेत्र है । यहां के ग्रामीणों का जीवन बसर अधिकांशत कृषि कार्यों पर निर्भर है । यह प्रखंड दूसरे राज्य छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे हुए है किंतु बाजार समिति की स्थिति काफी दयनीय होने के कारण यहां विस्तृत बाजार का रूप नहीं ले पा रही है ।बाजार समिति में रोड नहीं होने के कारण यहां के गरीब कृषक को अपनी उपज को उचित मूल्य पर बिक्री अथवा निर्यात करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रखंड अंतर्गत ग्राम खुटिया में 1 पैक्स गोदाम भी है, किंतु इसमें कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होने के कारण इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है।मंत्री से आग्रह पूर्वक बाजार समिति धुरकी में शेड व ग्राम खुटिया में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने की मांग किया है। ताकि इस कृषि क्षेत्र के ग्रामीणों का भला हो और उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सके।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सन्नी सिन्हा,एंव रेयाज अहमद जी उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating