भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के साथ निकाला भव्य जुलूस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
उतर प्रदेश सहित चार राज्यो में मिली शानदार सफलता से उत्साहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशियों का इजहार किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गयी। यूपी में चुनावी जीत का प्रतीक बने बुलडोजर के साथ भगत सिंह चौक से निकाला गया जुलूस बस स्टैंड और सर्वेश्वरी चौक होते हुए पुनः भगत सिंह चौक पहुंचकर समाप्त हो गया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बलजीत सोनी ने कहा कि पीएम मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के अलावे सीएम योगी के सुशासन के बदौलत भाजपा यूपी में दुबारा वापसी करने में सफल रही है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह,सुमन गुप्ता,रूपनरायन यादव,जोखू सिंह,राकेश विश्वकर्मा,राजेश सिंह,रामकेवल पासवान,कुमार गौरव,कमलेश आजाद,अमित प्रकाश,शकर चन्द्रवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating