चलंत चिकित्सा गांव में जाकर अपनी चिकित्सीय सहायता प्रदान करेगी!
रंका रेफरल अस्पताल में आज रंका सीएचसी अंतर्गत रंका, रमकंडा और चिनिया में कार्यरत सभी चिकित्सक, सभी सीएचओ, सभी एएनएम, सभी एमपीडब्ल्यू, सभी चलंत चिकित्सक , सभी सहायक ,सभी लैब टेक्नीशियन एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों के मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के टीम के रूप में जितने भी सहयोगी चिकित्साकर्मी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रहे हैं । वे सभी मिलजुलकर ईमानदारी पूर्वक कार्य करें । ताकि रंका सीएचसी का नाम गढ़वा के साथ-साथ झारखंड में भी अब्बवल हो । उन्होंने कहा कि चलंत चिकित्सा गांव में जाकर अपनी चिकित्सीय सहायता प्रदान करें वही सभी एएनएम अपने-अपने लक्ष्य को जरूर पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी पूरे लगन के साथ कार्य करें ताकि अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए लोगों को सहायता प्रदान करें। इधर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि सभी एएनएम को टीकाकरण के जो भी लक्ष्य दिए गए हैं साथ ही प्रसव का लक्ष्य को सभी पूरा करें वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की स्थिति को और बेहतर करें ताकि मां और बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। वही रंका रेफरल अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ दवा वितरण एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यों को सभी लोग बेहतर ढंग से करें । इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर कुमार, डॉक्टर गोरखनाथ पांडे, डॉ नायला खान, डॉ प्रीति सिंह, पंकज विश्वकर्मा पीएमडब्ल्यू तरुण कुमार विश्वास सहित सभी कर्मी मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating