नगर उंटारी पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
श्री बंशीधर नगर में विगत12 जुलाई को कुम्बा खुर्द के अमर सरई ग्राम में हुई हत्या के आरोपी बिजय उरांव (22वर्ष) को नगर उंटारी पुलिस ने विगत रात्रि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के धरती डोलवा विंढमगंज से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त बाते एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने नगर उंटारी थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा।उन्होंने कहा कि आरोपी बिजय उरांव ने भाभी की हत्या की बात स्वीकार कर लिया है।उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने अपने चाचा लक्ष्मी उरांव के घर मे घुस कर सोने का मंगलसूत्र,बिछिया और मोबाइल की चोरी की बात को स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से मंगलसूत्र,मोबाइल फोन तथा 2100 रुपया बरामद कर लिया है।उन्होंने बताया कि आरोपी पर कांड संख्या 162/24 धारा 103 बीएनएस के अतिरिक्त कांड संख्या 164/24 भी दर्ज कर धारा 331(4), 305बीएनएस के तहत जेल भेजा दिया।छापामारी दल में एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह,अंचल निरीक्षक रतन कुमार सिंह,थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, पु0अ0नि0 जितेंद्र कुमार,संदीप कुमार रवि सहित सशस्त्रबल शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating