उंटारी रोड पुलिस ने दरुआ गांव से 51 वर्षीय युवक का शव किया बरामद।
*उंटारी रोड पुलिस ने दरुआ गांव से 51 वर्षीय युवक का शव किया बरामद। पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
शव मिलने से इलाके में सनसनी,
उंटारी रोड। उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा पंचायत अंतर्गत दरुआ गांव मे 51 वर्षीय युवक नंदु चौधरी पिता स्वर्गीय तुलसी चौधरी का शव घर से कुछ दूर खेत मे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल के समीप आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. जैसे ही लोगों की नजर युवक के शव पर पड़ी कि लोग भयभीत हो गये और आसपास के लोगों को इकट्ठा होने लगे। मामले की जानकारी उंटारी रोड थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची उंटारी रोड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक युवक के शव की पहचान दरुआ गांव निवासी नंदू चौधरी पिता स्वर्गीय तुलसी चौधरी के रुप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मगंलवार की रात अपने घर से बिना कुछ कहे निकला था,हालांकि बूधवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में शव पाया गया। साक्ष्य छुपाने की नियत से युवक के शव पर व ग्यारह हजार हाईटेंशन तार पर इलेक्ट्रिक कौभर वायर डाला हुआ था। युवक की मौत कैसे हुई है इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंचे रामाशीष यादव भारत सरकार के सलाहकार मृतक के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया फिलहाल उंटारी रोड पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौके पर पहुंचे
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating