0 0
गढ़वा में अब तक दो लाख से अधिक आवेदन हो चुके स्वीकृत। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 44 Second
ऐतिहासिक योजना है झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा में अब तक दो लाख से अधिक  आवेदन हो चुके स्वीकृत।


गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड  मुख्यमंत्री मंईयां  सम्मान योजना देश का अब तक का ऐतिहासिक योजना है। इस योजना से राज्य की आधी आबादी एक साथ लाभान्वित हो रही है। मंत्री ने कहा कि झारखंड के इतिहास में अब तक किसी भी सरकार ने इतनी  बड़ी जनकल्याणकारी योजना लागू नहीं की है। जिससे बहन बेटियों को स्वावलंबी बनने में मदद मिले। इस योजना से राज्य की सभी बहन बेटियों में आशा की नई किरण जगी है।
     मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि इस योजना से अब तक अकेले गढ़वा जिला में दो लाख से अधिक बहन-बेटी लाभान्वित हो चुकी हैं । उन्होंने बताया कि जिले में अब तक दो लाख 22 हजार 264 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जांचोपरांत इनमें 1726 आवेदन रिजेक्ट हो गया है। जबकि दो लाख छः हजार 414 आवेदन अप्रूव हुआ है। 14 हजार 124 आवेदन लंबित है। सभी के खाते में पैसा जाना शुरू हो गया है। प्रति माह 15 तारीख तक सभी के खाते में 1000 रुपए नियमित रुप से जमा हो जाएगा। इससे बहन-बेटियों को अपने कार्यों में बहुत बड़ा सहयोग प्राप्त होगा। महिला स्वावलंबन की दिशा में झारखंड सरकार का बहुत बड़ी पहल  है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से लगातार अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए जनहित की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। झारखंड सरकार राज्य एवं राज्यवासियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। यही बात विपक्षियों को चुभ  रही है।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress