थाना परिसर में आयोजन हुआ होली मिलन समारोह
अनुमण्डल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना थाना परिसर में सोमवार के अपराह्न होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का आगाज किया। रंगों के इस त्योहार पर आयोजित मिलन समारोह में लोगों ने गुलाल के साथ मुंह मीठा भी किया। इसी कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार,एएसआई धनुषधारी रवि,विवेक पंडित, अमरेंद्र कुमार, एम पुर्ति, जयनंदन महतो मुंशी रविन्द्र पासवान आदि ने उपस्थित जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोगों को अबीर गुलाल लगाया। गणमान्य लोगों ने भी जाति मजहब के दीवार को तोड़कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और आने वाले दिनों में त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। मौके पर बीससूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,मुखिया बिजय पाल, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेद्र कुमार सिंह, भाजपा कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह योगेन्द्र सिंह, सुमन गुप्ता, गुलाम अली, कुलदीप पासवान, रामचंद्र राम, राजकुमार साह,अजीत पांडेय,अजय बैठा सहित कई लोग मौजूद थे |
रमना थाना परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों ने अपने अपने संगीत से लोगों को भाव विभोर कर दिया |
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating