नाली निर्माण में किया गया घटिया सामग्री का उपयोग
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
गढवा जिला के भवनाथपुर सरकारी योजनाओं के निर्माण में घटिया कार्य कराकर सरकारी राशि की किस कदर लूट मची है, इसका तजा उदहारण सोमवार को देखने को मिली। हाई स्कूल के समीप नीलू सिंह के मकान से लेकर नदी तक बनाई गई नाली सोमवार को एकाएक धंसकर उखड़ जाने से नाली निर्माण पर सवालिया निशान उठने लगा है। उक्त नाली का निर्माण जिला परिषद मद की राशि से कराई जा रही है। जिसकी निर्माण लागत 2 लाख रूपये है। जानकारी के अनुसार बीआरजीएफ मद से नीलू सिंह के घर से लेकर नदी तक 80 फीट नाली का निर्माण निर्माण संवेदक अजमेर अली द्वारा पिछले दिनों कराया गया है। नाली के बगल में पीसीसी पथ ढलाई के दौरान सोमवार को एकाएक नाली धँसने से इसके निर्माण में घटिया किस्म के सामग्री उपयोग किये जाने की पोल खुल गई है। संवेदक अजमेर अली ने बताया कि बिना किसी सेफ्टी के नाली के बगल में पीसीसी पथ की ढलाई के दौरान भाईब्रेटर का प्रयोग करने से जमीन धँसने से नाली उखड़ गया है। जबकि भवनाथपुर जिपस प्रतिनिधि अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी संवेदक को राशि का भुगतान नही किया गया है। उक्त नाली को संवेदक द्वारा दुबारा नवनिर्माण कराया जायेगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating