गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत पेशका में 19 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन होंगे शामिल।
Read Time:2 Minute, 50 Second



*◆ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, संबंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।*
*गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत के पेशका हाई स्कूल के मैदान में दिनांक- 19 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन का गढ़वा जिला आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त शेखर जमुआर व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पेशका हाई स्कूल के मैदान पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम में किये जाने वाले आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। मैदान में स्टेज बनाने, टेंट एवं स्टॉल लगाने, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आने वाले अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार व्यवस्था आदि समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।*
*इस दौरान मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, उत्पाद अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मेराल एवं अन्य संबंधित उपस्थित थें।*


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating