0 0
मकरसंक्रांति के अवसर पर लगभग 50 हजार लोगो ने कनहर नदी मे लगाई आस्था की डुबकी - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 24 Second

धुरकी से विनोद कुमार पटेल की रिपोर्ट



गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दुरी पर परासपानी गाँव स्थित सुखलदरी वॉटरफॉल में मकरसंक्रांति के अवसर पर लगभग  पचास  हजार लोगो ने कनहर नदी मे आस्था की डुबकी लगा कर पास में स्थित शिव मंदिर मे पूजा कर तिल चावल छूते हुए दही चूडा तिलकूट का आनन्द लेते हुए मेला मे करीब एक लाख लोगो ने शामिल हुए  विदित हो कि धुरकी के सुखलदरी वॉटरफॉल में पिछले पांच दशक से मकरसंक्रांति के अवसर पर भव्य विराट मेला का आयोजन होता है जहां झारखण्ड छतीसगढ यूपी तथा बिहार से लोग आते है कनहर नदी की शितल जल मे स्नान कर शिव मंदिर मे पूजा करते हैं ऐसी मान्यता है कि कनहर नदी स्थित शिव मंदिर मे सच्चे मन से मांगी हर मन्नत  पुरी होती है वहीं तीनो राज्यो से झारखंड  का सम्बंध भी माना जाता है फलस्वरूप नाते रिश्तेदार से मिलने सहित मेला मे आने की सहभागिता बढ जाती है मेला मे किसान के लिए कृषि उपकरणों के साथ अन्य जरूरी सामानो की खरीदारी कर लेते है एक अनुमान के मुताबिक करीब इस मेला मे दो करोड से ज्यादा का व्यवसाय हो जाता है चारो तरफ से प्राकृतिक के हसिन वादियों  से घिरा झरना  को देखने को लेकर आपने मोबाइल में अपने तस्वीर एवं प्राकृतिक के  खूबसूरती  को क़ैद किए हैं। वहीं
मेला को लेकर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने दल बल के साथ सुबह से ही चुस्त दुरूस्त दिखे चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती की गयी थी तथा झरना स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल तैनात थे पूर्व की अपैक्षा इस बार सुरक्षा वयवस्था ट्रैफिक वयवस्था काफी दुरूस्त दिखी मेला स्थल से एक किलोमीटर की दुरी पर पार्किंग स्थल बनाया गया था जहां दो पहिया वाहन से लेकर लगजरी वाहनो को पार्किंग कर देना था आम हो या खास सभी को पैदल मेला स्थल तक जाना था जिसका सुखद परिणाम देखने को मिला कि पूर्व की तरह लोगो को जाम का सामना नही करना पड़े पुलिस हर गति विधी पर पैनी नजर बनाई रखी थी वही धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी भी मेला में आए पर्यटकों को परेशानी ना हो लेकर के ब्लॉक से मजिस्ट्रेट बहाल किए थे खुद प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मेले में उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress