मंईयां सम्मान योजना में जालसाजी करने वाले पर हुई कठोर कार्रवाई

खरौंधी । प्रखण्ड के कुपा पंचायत के CSC संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारयण गुप्ता एवं अजित प्रजापति द्वारा गलत मंशा से जान बुझकर मइंयां सम्मान योजना के कुछ लाभुकों के खाता संख्या एवं IFSC CODE के स्थान पर अपने सगे संबंधी/रिश्तेदार का संख्या एवं IFSC CODE पोर्टल पर प्रविष्टि करने का मामला प्रकाश में आया था। मामला संज्ञान में आने के बाद अंचल अधिकारी, खरौंधी से जाँच करायी गयी। जाँच के क्रम में शिकायत सही पाया गया, प्रतिवेदित किया गया है कि CSC संचालकों द्वारा इन्ट्री के समय लाभुक के खाता के स्थान पर अपना या अपने सगे संबंधी का खाता डाल दिया गया है जिससे राशि लाभुक के खाता में नहीं जाकर इनके या इनके सगे लोगों के खाता में जा रहा था। जाँच में स्पष्ट हुआ कि ग्राम कूपा के 07 लाभुकों का राशि CSC संचालक नवनीत पटेल के पत्नी रेशमी देवी के खाता में अंतरित हुआ है। 05 लाभुको का पैसा CSC संचालक सत्यनारायण गुप्ता के अपने खाता में तथा 09 लाभुकों का राशि CSC संचालक अजीत प्रजापति की माता लालती देवी के खाता में गया है।
इस संबंध में सर्वप्रथम तीनो CSC ऑपरेटर द्वारा योग्य लाभुकों के खाते में बैंक के माध्यम से झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित कराया गया तथा अनियमितता बरते जाने के लिए तीनों CSC संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारयण गुप्ता एवं अजित प्रजापति का ID तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating