कुंभ मेला में रमना के दो लोग लापता


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । पिछले दिनों कुंभ नगरी प्रयागराज में घाटी भगदड़ की घटना में कई लोग हताहत हो गए हैं|वहीं कई लोग घायलऔर लापता भी हो गए हैं|इस घटना से रमना थाना क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा| रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया निवासी 55 वर्षीय अनु कुमारी और 60 वर्षीय लालबिहारी पाल लापता होने की सूचना है|जानकारी के मुताबिक रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया से 27 लोगों का जत्था मंगलवार के देर रात कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचा था|लोग जैसे ही नदी की ओर बढ़ते भगदड़ मच गई| भगदड़ मे बचकर घर वापस हुई स्वर्गीय राजेश्वर यादव की 50 वर्षीय देवंती कुअर ने बताया कि अपने जत्था के सभी लोग संगम तट की ओर बढ़ रहे थे|जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहे थे लोग बिछड़ते जा रहे थे|मेरे साथ ननद अनु कुमारी लेकिन पीछे से किसी ने धक्का दिया और हमलोग बिछड़ गए| कई लोग मेरे उपर से गुजर गए| कई जगह चोटे लगी| एक युवक ने किसी तरह बचाया| पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराकर ट्रेन से घर भेज दिया| लेकिन अनु कुमारी का कोई जानकारी नहीं है|इधर उसी गांव के लाल बिहारी पाल बिल्ला पता बताए जा रहे हैं|उनके स्वजनों ने बताया कि भगदड़ के बाद से उनका सूचना नहीं मिल पा रहा है| 22 लोगो के जत्था मे सात लोग गुरुवार को वापस हो गए हैं| जबकी 16 लोगो से संपर्क किया जा सका है| शेष लोगों से संपर्क नही हो सका है
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating